फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में चार संक्रमितों की मौत से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं वहीं मृत्यु दर में भी बढ़ोतरी हो रही है। अकेले पांवटा उपमंडल में ही शुक्रवार को एक दिन में चार संक्रमितों की मौत हो गई। हालांकि, संक्रमण को मात देकर ठीक होने वालों की तादात कहीं अधिक है। लिहाजा लोगों को धैर्य रखने और मनोबल बनाए रखने की जरूरत है। तभी इस संक्रमण को मात दी जा सकती है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वीरवार को उपमंडल में कोरोना के 183 मामले सामने आए थे। पांवटा साहिब में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 1300 से अधिक पहुंच गया हैं। पांवटा साहिब के तहत सिरमौरी ताल के 39 वर्षीय युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा लाया गया था। यहां से उसे मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया जा रहा था कि उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को ही यहां तीन अन्य लोगों की भी मृत्यु हुई है। इनमें एक महिला भी शामिल है।
उधर, बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देओल ने बताया कि वीरवार को 183 मामले सामने आए। सामने आ रहा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाही बरत रहे हैं। लक्षण आते ही टेस्ट नहीं करवाए जा रहे। अस्पताल में 10-11 दिन बाद जब स्थिति नाजुक बन जाती है, उस वक्त लाया जा रहा है जिससे जान पर बन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें