फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर को स्थापित करने में उपभोक्ता सहयोग करें: रवि शंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर को स्थापित करने में उपभोक्ता सहयोग करें : रवि शंकर
विज्ञापन

कहा, सतौन विद्युत उपमंडल के कुछ स्थलों पर बाधा उत्पन्न हो रही
महत्वाकांक्षी योजना को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना संभव नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
सतौन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड (लिमिटेड) के माध्यम से आरडीएसएस योजना के तहत नए स्मार्ट मीटर स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। सतौन उपमंडल के सहायक अभियंता ने स्मार्ट मीटर स्थापित करने में उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील ही है। उन्होंने कहा कि कुछ स्थलों पर इस कार्य में बाधा उत्पन्न की जा रही है।

विद्युत उपमंडल सतौन के सहायक अभियंता रवि शंकर ने बताया कि पुराने इलेक्ट्रिक मीटर के स्थान पर नये स्मार्ट मीटर स्थापित हो रहे हैं। केंद्र व राज्य सरकार की अनुमति से ही कार्य शुरू किया गया है जिसमें समस्त प्रदेश में पहले लगे मीटर को हटा कर स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सतौन उपमंडल के तहत इसी योजना के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड (लि.) निजी कंपनी कार्य कर रही है, लेकिन कुछ स्थानों पर उपभोक्ता नये मीटर स्थापित करने में सहयोग नहीं कर रहे हैं। इसके चलते कार्य बाधित हो रहा है। परिणाम स्वरूप हिमाचल सरकार व राज्य बिजली बोर्ड की इस महत्वाकांक्षी योजना को निर्धारित समय अवधि में पूरा करना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता सतौन रवि शंकर ने उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि उपमंडल में स्मार्ट मीटर स्थापित करने में उपभोक्ता सहयोग करें, जिससे हिमाचल प्रदेश में बिजली बोर्ड निर्धारित समय अवधि के भीतर स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य का लक्ष्य पूरा कर सकें।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें