फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नाहन में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, निलंबन की उठाई मांग

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे को लेकर जिला सिरमौर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को नाहन में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार और नाहन के विधायक अजय सोलंकी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेस भवन से उपायुक्त कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली गई।

रैली में नाहन के विधायक अजय सोलंकी और जिलाध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। डीसी कार्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और केंद्र सरकार व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन की मांग उठाई।
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए ''''सारे चारे कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर मेंÓ, ''''चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर मेंÓ और ''''सारे भ्रष्टाचारी कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर मेंÓ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका गया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने।

विधायक अजय सोलंकी ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर प्रहार किया गया है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने का काम हुआ है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले ही ''''वोट चोर, गद्दी छोड़Ó का मुद्दा उठा चुके हैं और कांग्रेस अब इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज बुलंद कर रही है।

सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप पहले भी लगाए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काटे गए और फर्जी वोट बनाए गए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद परमार और विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता उषा तोमर, जिला प्रवक्ता कैप्टन सलीम अहमद, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, पार्षद कपिल गर्ग उर्फ मोंटी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


बदलाव:

नाहन में उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद

नाहन में उपायुक्त कार्यालय के गेट के बाहर धरने पर बैठकर नारेबाजी करते कांग्रेसी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें