फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पर्यावरण संरक्षण, नशा निवारण और महिला जागरुकता पर फोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ऑफ क्लासिक की अध्यक्ष रचना ठाकुर ने गिनवाईं प्राथतिकताएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। इनरव्हील क्लब ऑफ नाहन क्लासिक इस साल महिला और नशा निवारण जागरुकता को लेकर विशेष कार्य करेगा। जिला व प्रदेश में बढ़ रही महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाओं और समाज में पनप रहे नशे को नवनियुक्त अध्यक्ष रचना ठाकुर ने अपनी प्राथमिकता में रखा है। नाहन मेंं अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद रचना ठाकुर ने अपने कार्यकाल की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी के कार्यों की सराहना की। रचना ठाकुर ने कहा कि स्कूलों में जिस तरह से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आई हैं और नशे से कई परिवार उजड़ रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ही विषयों पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। लोगों को नशे और छात्राओं को गुड और बैड टच के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला स्वरोजगार, यातायात जागरुकता को लेकर कार्य किए जाएंगे। स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच को लेकर भी शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष आशा ठाकुर, प्रगति सबलोक, दिलजीत, अलका, भावना रतन, रूबी सोलंकी, अमिता, अंजना, शीला, सुमन गर्ग, सुमन गुप्ता, नीलम, राखी, ज्योतिका समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें