आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजगढ़ में साफ-सफाई करते एनसीसी कैडे्टस एवं एनएसएस के स्वंयसेवी।
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राजगढ़ कॉलेज में वीरवार को स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। इस मौके पर एनसीसी कैडेट्स और एनएसएस स्वयंसेवियों ने कॉलेज परिसर में सफाई की। मानसून के दौरान उगे घास को काटा गया और प्लास्टिक को एकत्र करकूड़ेदान में डाला गया। कॉलेज प्राचार्य प्रो. निवेदिता पाठक ने इस सफाई अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता स्वास्थ्य की ओर पहला कदम है। स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करने में सक्षम हैं।
एनसीसी प्रभारी डॉ. शशि किरण ने विद्यार्थियों को योग के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि योग को अभिन्न अंग बनाना चाहिए। इस आयोजन में एनसीसी और एनएसएस के अतिरिक्त महाविद्यालय के लगभग 100 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में कोविड-19 की मानक संचालन प्रक्रिया के अंतर्गत कक्षाओं का संचालन सूक्ष्म योजनाबद्ध समय अंतराल के अनुसार आरंभ हुआ। इसमें बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय वर्ष की कक्षाओं में विद्यार्थियों ने भाग लिया।