फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: नशा तस्कर तीन महिलाओं से 835 ग्राम चरस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
खोदरी माजरा–गोजर मार्ग पर पुलिस को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जिला सिरमौर में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुरुवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम ने खोदरी माजरा–गोजर मार्ग पर नाका लगाकर तीन महिलाओं से 835 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंघपुरा पुलिस चौकी की टीम नियमित गश्त के दौरान खोदरी माजरा–गोजर मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गोजर की ओर से पैदल आ रही तीन महिलाओं पर पुलिस को शक हुआ।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने उन्हें रोककर पूछताछ की और नियमानुसार तलाशी ली। इस दौरान तीनों महिलाओं के कब्जे से कुल 835 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान शानू राय निवासी शाहपुर, देहरादून, बबीता निवासी भीमावाला, देहरादून और आशिया परबीन निवासी विकासनगर विद्यापीठ मार्ग, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामद चरस को कब्जे में लेकर तीनों महिलाओं के खिलाफ पुरुवाला थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लेकर आए थे और इसे कहां सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस इस मामले में संभावित नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की ओर से तीन महिलाओं से 835 ग्राम चरस बरामद की गई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें