संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। होली हार्ट पब्लिक स्कूल नाहन का सीबीएसई की 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा। स्कूल के विद्यार्थी बेहतरीन अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल के विद्यार्थी अपनी खुशी का इजहार करने स्कूल पहुंचे। प्रधानाचार्य सतिंद्र गिल ने सभी मेधावी बच्चों का मुंह मीठा करवाकर उनको बधाई दी।
प्रधानाचार्य सतिंद्र गिल ने बताया कि स्कूल का वार्षिक परिणाम इस बार भी शानदार रहा। बच्चे अच्छे अंकों के साथ पास हुए। उन्होंने बताया कि पांच बच्चों ने 89 प्रतिशत अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें हरमनजीत सिंह कालसी ने 95.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में टॉप किया। 95 प्रतिशत अंकों के साथ अगम्या अग्रवाल दूसरे नंबर पर रहे। पुलकित अग्रवाल ने 94.2 प्रतिशत, सौम्या शर्मा ने 90.4 प्रतिशत और वत्सल मोदगिल ने 89 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल का नाम रोशन किया। संवाद
गिरिपार क्षेत्र के भजौन में टूटी वर्षाशालिका के बाहर सड़क किनारे बस का इंतजार करते मुसाफिर।