फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली सी बात पर भड़का कार सवार, गाली-गलौच कर दी धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा थाने में एक कार सवार के खिलाफ मामूली सी बात पर रास्ता रोकने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता गिरिपार निवासी गुरुदत्त चौहान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह शनिवार को बांगरन चौक के समीप एक मोबाइल केयर सेंटर पर मोबाइल ठीक करवाने के लिए रुका। इस दौरान उसने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी और वह दुकान में चला गया। कुछ ही देर में बाहर से तेज हॉर्न की आवाज आने लगी। वह तुरंत बाहर गया तो देखा कि एक कार सवार अंकित कोहली जोर जोर से हॉर्न बजा रहा था। जिस पर उसने तुरंत अपनी बाइक को वहां से हटा कर साइड में कर दिया। जिस पर कार सवाल आगे गया और अपनी कार को रोककर वापस आ गया। उसने कार से बाहर निकलकर उसके साथ गाली गलौज कर दी। मोटरसाइकिल को भी नुकसान पहुंचाया और धमकाया भी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने माफी भी मांगने की कोशिश की लेकिन, वह नहीं माना और धमकियां देने लगा। यही नहीं आरोपी उसके पीछे पीछे मोबाइल सेंटर के अंदर तक पहुंच गया और वहां भी धमकियां देने लगा।
विज्ञापन

उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। एएसपी ने बताया कि पांवटा निवासी अंकित कोहली के खिलाफ आईपीसी की धारा 341, 504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच पांवटा पुुुलिस थाने के मुख्य आरक्षी भूपेंद्र सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें