फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: हेलीपैड के पास दूसरे दिन भी गिरी गाड़ी, दो घायल

विज्ञापन
हरिपुरधार के कोली का बाग में सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
विज्ञापन
सड़क में पाला जमने के कारण हादसा, एक दिन पहले बोलेरो हुई थी दुर्घटना का शिकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उप मंडल संगड़ाह के हरिपुरधार क्षेत्र में गत दिनों हुई बर्फबारी के बाद सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर करीब 36 घंटों में तीन सड़क हादसे हो गए हैं। इसमें दो गाड़ियां एक ही जगह सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। गनीमत रही कि हादसों में किसी कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ और न ही किसी को गंभीर चोटें आई हैं।

सोमवार को सतौन मानल के दो लोग कार में हरिपुरधार की ओर जा रहे थे। हरिपुरधार के हेलीपैड से पहले कोली का बाग के समीप सड़क में पाला जमने के कारण गाड़ी फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं तथा उन्हें मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मंसाराम ने बताया कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता से कहा है कि उक्त स्थान पर सड़क पर मिट्टी डलवाई जाए।

बता दें कि करीब एक सप्ताह के अंदर इस क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक गाडिय़ां हादसों का शिकार हो चुकी है। 36 घंटे के भीतर ही तीन हादसे हो चुके हैं। ऐसे में लोग यहां जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों योगेश, योगिंद्र आदि का कहना है कि संबंधित विभाग यदि उक्त स्थान एवं अन्य फिसलन वाले क्षेत्रों में मिट्टी डलवाता तो इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लग सकती थी। लगातार हो रहे सड़क हादसों के उपरांत विभाग की निष्क्रियता पर लोगों ने रोष जताया है।
विज्ञापन

सुबह और शाम सफर से बचें लोग
हिमपात के बाद लगातार हो रहे हादसों के चलते पुलिस विभाग ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। पुलिस उप अधीक्षक मुकेश डडवाल ने कहा कि हिमपात के बाद सुबह और शाम को तापमान में भारी गिरावट रहती है। ऐसे में सड़कों पर पाला जम जाता है और फिसलन बढ़ती है। उन्होंने कहा कि रात्रि एवं सुबह सवेरे इस क्षेत्र में गाड़ी संभल कर चलाए और जितना संभव हो अनावश्यक यात्रा से बचें ताकि इस प्रकार के हादसों को रोका जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें