फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, पिता की मौत और बेटा-बेटी घायल

विज्ञापन
car fall down in salech kenchi neripool solan road father died and son-daughter injured
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। नेरीपुल-सनौरा-सोलन मार्ग पर रविवार सुबह कार के खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए जिन्हें सोलन अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पझौता क्षेत्र के गलाटी (लेऊनाना) निवासी महेंद्र उर्फ सेठी (40) कार (एच पी 07 एफ -3377) से रविवार प्रात: करीब सात बजे सोलन की ओर जा रहा था। उसके साथ उसकी बेटी महक (15) और बेटा अभिषेक (13) भी थे। शलैच कैंची के समीप कार करीब 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी।
सूचना मिलते ही पुलिस दल और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए। दुर्घटना जिस स्थान पर हुई वह इतनी खतरनाक थी कि कार तक पहुंचने के लिए रस्सियां डालकर उतरना पड़ा। पुलिस और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद महेंद्र का शव और घायलों को सड़क में पहुंचाया।
विज्ञापन

घायलों को क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की है। एसडीएम यादवेंद्र पाल ने बताया कि मृतक और घायलों को नियमानुसार फौरी सहायता प्रदान कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें