फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज की अंबाला-रेणुका बस सेवा बंद

विज्ञापन
bus service closed
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। हरियाणा रोडवेज ने अंबाला डिपो की एकमात्र अंबाला-श्रीरेणुकाजी बस सेवा को बंद कर दिया है। यहां तक कि हरियाणा रोडवेज ने करीब चार दशक पुराने इस रूट को स्थगित भी करवा दिया है। इससे हरियाणा की ओर से रेणुकाजी की ओर आने वाले श्रद्धालुओं को जहां भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं उन्हें सीधी बस सेवा के लाभ से भी वंचित होना पड़ गया है। पड़ोसी राज्य होने के कारण प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु इस बस सेवा के माध्यम से ही रेणुकाजी आते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा के श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 80 के दशक में इस रूट को संचालित करके यात्रियों को सीधी बस सेवा का लाभ दिया गया था लेकिन कोरोना काल के बाद रोडवेज के अधिकारियों ने घाटे का नाम देकर करीब 40 वर्ष पुरानी इस बस सेवा को बंद कर दिया। इससे जिले से सटे हरियाणा के साहा, सहजादपुर, कटासन, नारायणगढ़ और अंबाला कैंट सहित दर्जनों स्थानों से रेणुका आने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें एकसाथ कई बसें बदलकर रेणुका पहुंचना पड़ रहा है, जिससे उनके धन और समय दोनों की बर्बादी हो रही है। जबकि, अंबाला- रेणुकाजी बस सेवा के माध्यम से श्रद्धालु आसानी से रेणुका आ-जा सकते थे।
रोडवेज के अधिकारियों ने इस बस सेवा को बंद करके रूट परमिट भी रद्द करवा दिया है। इससे श्रद्धालुओं सहित क्षेत्र से जुटे सैकड़ों यात्रियों में हरियाणा रोडवेज के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। आरटीओ नाहन सोना चौहान ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के अधिकारियों ने रूट रद्द करने का आवेदन किया था। उनके आग्रह पर ही रूट रद्द किया गया है।
विज्ञापन

उधर, हरियाणा रोडवेज अंबाला के जीएम मुनीष सहगल ने बताया कि कोरोना काल के बाद एक माह तक इस रूट को बहाल रखा गया था लेकिन सवारियों के अभाव में रूट को बंद करना पड़ा। यदि आवश्यकता पड़ी तो दोबारा रूट बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें