फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बीएसएनएल ने 105 जगह पर शुरू की 4जी सर्विस, लगा चुका 95 नए टॉवर

विज्ञापन
नाहन में बीएसएनएल की दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते सांसद। संवाद
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

बीएसएनएल ने 105 जगह पर शुरू की 4जी सर्विस, लगा चुका 95 नए टॉवर
36 टॉवरों पर 15 अगस्त तक शुरू हो जाएगी 4जी सेवा, बैठक में दी जानकारी
दूरसंचार सलाहकार समिति की नाहन में बैठक, सांसद सुरेश कश्यप ने की अध्यक्षता
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। बीएसएनएल वाणिज्यिक क्षेत्र सोलन की दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक नाहन में आयोजित हुई जिसकी अध्यक्षता शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने की।
बैठक में वरिष्ठ महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि भारत सरकार के 4जी सैचुरेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत 95 नए टावर लगा चुके हैं। इनमें से 36 टावरों पर 4जी सर्विस 15 अगस्त तक शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

बीएसएनएल की अपनी 4जी सर्विस भी 105 जगह पर शुरू कर दी गई है, जिनमें से लगभग आधी जगह पर सर्विस अच्छी चल रही है। बाकी जगह पर जो समस्याएं आई हैं उनका हल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल अपनी पुरानी लैंडलाइन सेवाएं बंद करने जा रहा है और सारी सेवाएं फाइबर टू द होम फाइबर पर ही दी जाएंगी। यही नहीं आखिरी चार टेलीफोन एक्सचेंज नाहन, नालागढ़ और कसौली 15 अगस्त और सोलन एक्सचेंज 30 सितंबर तक बंद कर दी जाएंगी।
बीएसएनएल नालागढ़ ब्लॉक में फाइबर टू द होम सर्विस फ्री मॉडेम के साथ भारत नेट प्रोजेक्ट के अंतर्गत दे रहा है और ज्यादातर उपभोक्ता अपना लैंडलाइन नंबर फाइबर सेवाओं में बदलवा रहे हैं।
बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने बीएसएनएल को अपनी सेवा में सुधार लाने, अपनी सेवाओं को विज्ञापन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने, पुराने 2जी, 3जी सिम को 4जी में जल्दी बदलने के निर्देश दिए। उन्होंने पल्होडी, कथाड, भगतावाला, रखनी आदि गांव में जहां पर किसी कंपनी का मोबाइल सिग्नल नहीं है, वहां जल्द टावर लगाने और नाहन के यशवंत विहार क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ महाप्रबंधक वाणिज्यिक क्षेत्र बीएसएनएल सोलन जसपाल सिंह, उप-महाप्रबंधक बीएसएनएल सोलन संजीव तोमर, शैलेंद्र मोहन वशिष्ठ, विजयदीप सिंह, राजीव सिंगला, खजान सिंह, रवि सिंगला, अजय कुमार समेत अन्य बीएसएनएल अधिकारी मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें