फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगढ़ शहर में शुरू हुई बीएसएनएल की 4जी सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ शहर में बीएसएनएल की 4जी इंटरनेट सेवा प्रारंभ हो गई है। अब उपभोक्ताओं को इंटरनेट की अच्छी स्पीड सुविधा प्राप्त होगी। बीएसएनएल के डिवीजनल इंजीनियर विजय कुमार ने बताया कि राजगढ़ में बीएसएनएल 4जी इंटरनेट सुविधा शुरू कर दी गई है। अब बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता इंटरनेट की अच्छी स्पीड का आनंद ले पाएंगे। उन्होंने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ता जिनके पास 3जी सिम है, वह उसे 4जी में बदल सकते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी विवेक, प्रमोद व विक्रांत ने बताया कि निजी कंपनियों ने मोबाइल की दरें बहुत अधिक बढ़ा दी हैं। उनकी तुलना में बीएसएनएल की दरें काफी कम हैं। अच्छी स्पीड मिलने से अब लोग बीएसएनएल को तरजीह देंगे।
उन्होंने कहा कि बीएसएनएल 485 रुपये में 90 दिनों तक रोजाना डेढ़ जीबी डाटा और असीमित मुफ्त कालिंग सुविधा दे रहा है। जबकि जियो और एयरटेल करीब सात सौ रुपये 84 दिनों के वसूल रहे हैं। लोगों ने बीएसएनएल के अधिकारियों से ग्रामीण क्षेत्रों में भी 4जी सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें