फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोगधार ने जीती गीतानंद महाराज मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी

विज्ञापन
सियूं गांव में आयोजित क्रिकेट स्पर्धा की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
हरिपुरधार(सिरमौर)। सियूं गांव में आयोजित गीतानंद जी महाराज मेमोरियल क्रिकेट खेल कूद प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सियूं को 12 रन से हराकर बोगधार ने ट्राफी अपने नाम की। समापन समारोह में पंचायत उपप्रधान सतपाल तोमर ने मुख्यातिथि और लाल सिंह ने विशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार सहित ट्राफियां प्रदान की। इससे पहले फाइनल मुकाबले में बोगधार टीम ने ताबड़-तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 72 रन बनाए। जवाब में सियूं की टीम निर्धारित 6 ओवर में 60 रन ही बना सकी। दीपक ठाकुर को मैन ऑफ द मैच के साथ पूरी सीरीज का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। बोगधार के कैमी ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ विकेट कीपर, महेश ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज आंका गया।
इस मौके पर क्रिकेट कंट्रोल कमेटी के अध्यक्ष योगेश ठाकुर एवं वार्ड सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, जय सिंह ठाकुर, एसएमसी अध्यक्ष कुशल दत्त शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री नंद शर्मा, रामानंद सागर, रामकिशन शर्मा, सुखदेव शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें