17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रदेश में चलेगा सेवा पखवाड़ा : डॉ. राजीव बिंदल
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पूरे देशभर में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश में 17 सितंबर को प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर 17 स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे। 17 तारीख और 25 सितंबर के मध्य रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, डोनर्स की सूचियों को बनाना और अनेक प्रकार के सेवा कार्यों को भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता व सामान्य समाज अपने हाथ में लेकर अंजाम देगा।
25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर 8 हजार पोलिंग बूथों पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पेड़ लगाने का काम और सेवा व स्वच्छता का कार्य किया जाएगा। 2 अक्तूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के उपलक्ष्य पर 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वदेशी का एक अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। बुनकर और कुम्हार जो स्थानीय स्तर पर वस्तुएं बनाते हैं को प्रोत्साहित किया जाएगा।
-संवाद