फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मोगीनंद में रक्तदाताओं ने दिखाया जोश, 52 यूनिट खून एकत्रित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लू स्टार उद्योग और अमर उजाला फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
विज्ञापन

उद्योग के एचआर हेड वीरेंद्र सिंह चंदेल ने किया शुभारंभसंवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ब्लू स्टार उद्योग, अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सिरमौर के संयुक्त तत्वावधान में मोगीनंद स्थित ब्लू स्टार उद्योग में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर के स्थानीय लोगों सहित पड़ोसी राज्य के लोगों ने गजब का जोश दिखाते हुए रक्तदान कर पुण्य कमाया। शिविर में करीब 52 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में उद्योग के एचआर हेड वीरेंद्र सिंह चंदेल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया। वीरेंद्र सिंह चंदेल ने रक्तदान करने वाले लोगों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि आज सभी मिलकर एक-एक जिंदगी बचाने जा रहे हैं। रक्तदान के लिए सभी को आगे आना चाहिए। शिविर में जहां कुछ रक्तदाताओं ने 30 से 45 बार रक्तदान किया, वहीं कई लोगों ने पहली बार रक्तदान करके पुण्य कमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर ब्लू स्टार उद्योग के एचआर हेड वीरेंद्र सिंह चंदेल, एचआर टीम अधिकारी जगदीश ठाकुर, जगदीश चंद शर्मा, कोमल सिंह, ब्लड बैंक नाहन से डाॅ. निशी जसवाल, पूनम चौहान, तनु शर्मा, इंद्र सिंह, आदर्श, स्वास्थ्य विभाग से स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान समेत महकश नाज व सदफ नाज मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स
इन लोगों ने रक्तदान करके कमाया पुण्य
शिविर में जावेद अली, संदीप, मनोज कुमार, जगदीश, संदीप कुमार, आकाश, नितिन कुमार, विनोद, प्रवीण, गौरव, संजय कुमार, बलबीर सिंह, सोनू, सचिन, विशाल, राहुल धीमान, चरणजीत, बलबीर सिंह, संजय उपाध्याय, भूपेंद्र शर्मा, कमल कुमार, विपिन कुमार, कुलदीप, नितिन, सुमित सैनी, सुभाष चंद, सुनील कुमार, संतोष एस रामबाडे, सन्नी, राहुल अबरोल, नरेश चौधरी, अमन धीमान, अभिमन्यु राज, मुकेश, समीर अहमद, मुकेश कुमार, कादर खान, वीरेंद्र सिंह चंदेल, मनोज कुमार, जगदीश चंद शर्मा, कोमल सिंह, शिवदयाल, अंकित कम्बोज, अक्षत जैन, साहिल शर्मा, धनराज गौर, प्रवीण, प्रवीण, रविंद्र सिंह, पवन वाडबुडे, राजन, आयुष सूद ने महादान किया।
......बाक्स
रक्तदाता बोले, मुझे खुशी मेरा खून किसी के आएगा काम
1. पांचवीं बार रक्तदान कर रहे जगदीश ठाकुर ने कहा कि मुझे खुशी है कि मेरा खून किसी जरूरतमंद के काम आ सकेगा। मैं भविष्य में भी रक्तदान करता रहूंगा।
2. 43वीं बार रक्तदान कर रहे संदीप भारद्वाज ने कहा कि मेरे खून से किसी की जान बच रही है। यह सौभाग्य देने के लिए मैं हमेशा परमेश्वर का आभारी हूं।
3. दूसरी बार रक्तदान कर रही कोमल सिंह ने कहा कि खून नालियों में नहीं नाडि़यों में बहना चाहिए। खुशी है कि मेरे खून से एक जिंदगी बचेगी।
4. पहली बार रक्तदान कर ही शालू शर्मा ने कहा कि मुझे समाजसेवा का शौक है। रक्तदान करने से दूसरी क्या सेवा हो सकती है।
5. पहली बार रक्तदान कर रहे कुलदीप शर्मा ने कहा कि पहली बार यह अवसर मिला। आज रक्तदान कर असीम संतुष्टि मिल रही है।
6. तीसरी बार रक्तदान कर राहुल अबरोल ने कहा कि रक्तदान करके मैं खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सभी लोगों को इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें