फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पांवटा साहिब में एक दर्जन महिलाओं समेत 77 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते हैं लोग। संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब में एक दर्जन महिलाओं समेत 77 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और समाजसेवी आरपी तिवारी मौजूद रहे
विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब हॉल में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सोमवार को विश्वकर्मा मंदिर पांवटा साहिब परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून देवभूमि ब्लड बैंक से डॉ. अजय डोभाल और संजय रावत की टीम ने सेवाएं दीं। इस दौरान एक दर्जन महिलाओं समेत 77 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान विशेषरूप से मौजूद रहे पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग व हिमाेत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी ने रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान की श्रेणी में रखा गया। हमारे रक्तदान करने से हर वर्ष ऐसे सैंकड़ों ऐसे लोगों की जान बचती है, जो सड़क हादसों या गंभीर बीमारी के चलते जिंदगी व मौत के बीच झूल रहे होते हैं। इसलिए हम सब को रक्तदान करना जरूरी है।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर आयोजन समिति सदस्यों निखिल कपिल, मनिंदर सिंह मन्नी, कार्तिक तोमर, रविना शर्मा, हिना, पूजा ठाकुर व अनिल ठाकुर ने बताया कि शिविर में कुल 77 लोगों ने रक्तदान किया। देवभूमि ब्लड बैंक की टीम डॉ. अजय डोभाल, संजय रावत, अनंत अंंतवाल, राजन शाह व ठाकुर दानिश चौहान ने सेवाएं दीं।
शिविर में पूर्व विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र चौधरी किरनेश जंग ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र व ट्राॅफी प्रदान किए। पूर्व विधायक ने कहा कि समाजसेवकों की मिल कर की गई एक बेहतरीन पहल है। इस तरह के शिविरों का आयोजन समय-समय पर होते रहता जरूरी है। अंत में शिविर के आयोजकों निखिल कपिल व कार्तिक ने सभी रक्तदान दाताओं, मुख्यअतिथि, देवभूमि ब्लड बैंक की टीम व सभी सहयोग करने वालों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाटांवाली पंचायत के प्रधान राकेश चौधरी, समाजसेवी जगमोहन सूर्या, भरत ठाकुर, जेलदार बलदेव सामटा, ज्ञान प्रकाश शर्मा, हिना, दिनेश शर्मा, अनिल ठाकुर, सचिन ओबराय, संजय कंवर, धीरज चोपड़ा, नीलम ठाकुर, प्रीति प्राच्य, हेमंत शर्मा, मंजू शर्मा, प्रदीप चौहान समेत विभिन्न संगठनों, पांवटा प्रेस क्लब व आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
संवाद

पांवटा साहिब के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करते हैं लोग। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें