फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: मामूली सी खराबी पर करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली सी खराबी पर करीब 15 घंटे बिजली आपूर्ति रही बाधित बेहड़ेवाला गांव के करीब 50 घरों में रात भर ब्लैक आउट रहा
विज्ञापन

बार-बार बिजली की आंख मिचौली से स्थानीय ग्रामीण परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अमरकोट पंचायत के बेहड़ेवाला में ग्रामीण बार-बार बिजली की आंख मिचौली के काफी परेशान हैं। शनिवार को दिन भर कई बार बिजली कट लगे। शाम को 5 बजे से बिजली की वोल्टेज बेहद कम रही।
इसके बाद रात भर बिजली नहीं रहने से 50 से अधिक परिवार सुबह तक परेशान रहे। मामूली फाल्ट के चलते इतने समय तक बिजली बाधित रहने से ग्रामीणों में काफी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी मस्तराम, रेखा ठाकुर, मलकीत सिंह, जय प्रकाश, शादी राम, कमलेश तोमर, देश राज, रुबीना, संत राम, दिलशाद, कार्तिक तोमर, मोक्षिका, वीना व मनोज कुमार ने बताया कि कुछ दिनों से बिजली की आपूर्ति काफी दिक्कतें पैदा कर रही हैं। कई कई घंटों तक बिजली गुल रहने लगी है। शनिवार को दिन भर बिजली बार-बार गुल होती रही। शाम पांच बजे के बाद एकदम कम वोल्टेज आने लगी जिससे बल्ब, पंखे व बिजली उपकरण नहीं चल पा रहे थे।
दिलशाद व कार्तिक ने बताया कि स्थानीय बिजली कर्मचारियों को इस समस्या के बारे में सूचित करने को फोन किए गए। किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इसके चलते रात भर ब्लैक आउट रहा। गर्मी व उमस में रात भर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काफी दिक्कतें रहीं। रविवार को भी सुबह नौ बजे तक बिजली गुल रही। बिजली बोर्ड कर्मचारियों को सुबह सूचित करने पर केवल दस मिनट में फाल्ट को ठीक कर दिया। ग्रामीण इस बात से नाराज हैं कि बिना मौसम खराब हुए या किसी तरह की दिक्कतों के भी बिजली गुल हो रही है। शनिवार शाम से रविवार नौ बजे तक बिजली बाधित रही जिससे पानी की आपूर्ति नौ बजे तक नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के स्थानीय कनिष्ठ अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर रविवार सुबह बिजली लाइन को दुरुस्थ करवा दिया गया है। इसके बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें