फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने नाहन में निकाला विजयी जुलूस

Mon, 11 Jan 2016 05:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद नाहन पर भाजपा के नौ पार्षदों की जीत पर भाजपा ने सोमवार को नाहन में विजयी जुलूस निकाला। पार्टी कार्यालय में सभी विजयी पार्षदों ने एकत्रित होकर एक दूसरे को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन


वार्ड-1 से श्यामा देवी, वार्ड-2 से अनीता शर्मा, वार्ड-3 से नीलम सैनी, वार्ड-4 से रेखा तोमर, वार्ड- से मधु अत्री, वार्ड-9 से शुभम सैनी, वार्ड-10 से सरोजबाला, वार्ड-12 से अविनाश गुप्ता और वार्ड-13 से प्रदीप कुमार ने डॉ. राजीव बिंदल का आभार प्रकट किया।

डॉ. राजीव बिंदल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक जीत नाहन भाजपा मंडल में एकता की वजह से मिली है। पार्टी जनों को इसी प्रकार की एकता आगे भी बनाई रखनी होगी। तभी जीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के भीतर सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग रहा।
विज्ञापन


इस दौरान वार्ड-2 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाली रजनी कालिया ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें डॉ. राजीव बिंदल ने माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने कहा कि नाहन नगर परिषद के पार्षदों की जीत ऐतिहासिक है।

अब सभी पार्षदों का ध्येय शहर का विकास करना होगा। कालाअंब जिला परिषद सदस्य विनय कुमार ने कहा कि नगर परिषद में जीत के लिए डॉ. राजीव बिंदल ने प्रत्याशियों के साथ कड़ी मेहनत की। लोगों ने जगह-जगह भाजपा की जीत पर लड्डू बांटे। दिल्ली गेट के समीप कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी भी की।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रतिभा कौशिक, डॉ. स्नेह गर्ग, ओपी सैनी, जिला प्रवक्ता राकेश गर्ग, विशाल तोमर, पूजा तोमर, ऋषि तोमर, देवेंद्र अग्रवाल, दुर्गेश, प्रदीप विज, सत्या राणा, लाल सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें