फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा साहिब से 500 कार्यकर्ता जाएंगे सोलन : रमेश तोमर

विज्ञापन
:-भाजपा पांवटा मंडल की बैठक को संबोधित करते विधायक सुखराम चौधरी:संवाद
विज्ञापन
पांवटा साहिब से 500 कार्यकर्ता जाएंगे सोलन : रमेश तोमर
विज्ञापन

भाजपा मंडल बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कार्यक्रम पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा पांवटा मंडल की बैठक आयोजित की गई। बैठक मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर की अध्यक्षता में पांवटा साहिब लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में हुई जिसमें शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी और स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी विशेषरूप से मौजूद रहें।
विधायक सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई और हाटी क्षेत्र के भाइयों को हाटी का दर्जा मिलने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को कमर कसने को कहा।
विज्ञापन

बैठक में 5 तारीख को सोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा के स्वागत के लिए रणनीति बनाई।
मंडल अध्यक्ष रमेश तोमर ने कहा कि इस कार्यक्रम में पांवटा साहिब से 500 कार्यकर्ताओं के सोलन जाने की व्यवस्था की जा रही है। बैठक में सभी को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इस रैली को सफल बनाने में जो-जो भूमिकाएं दी हैं उस को भरपूर निभाएंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, महामंत्री दिनेश चौधरी, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के महामंत्री सुभाष चौधरी, जिला ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता व मीडिया प्रभारी सुखविंद्र चौधरी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संवाद
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें