बर्मापापड़ी स्कूल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन
नाहन(सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बर्मापापड़ी में एनएसएस शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ। इसके समापन समारोह में पीएचसी कौलांवालाभूड़ से डाॅ. प्रशांत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस मौके पर पर एनएसएस प्रभारी ने सात दिन तक चली गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद स्वयंसेवकों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। अंत में मुख्यातिथि डाॅ. प्रशांत ने एनएसएस शिविर में शामिल रहे सभी स्वयंसेवियों को पुरस्कृत किया।