पांवटा साहिब (सिरमौर)। मुख्य बाजार पांवटा के समीप से एक बाइक चोरी हो गई है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सुलेमान मोहम्मद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी उत्तराखंड ने बताया कि उसने अपनी बाइक हमेशा की तरह अपने दुकान मालिक के घर के बाहर खड़ी की थी। जब तीन बजे वह उसे लेने गया तो वहां बाइक नहीं थी।
उन्होंने कहा कि पुलिस ने शिकायत के बाद सीसीटीवी फुटैज खंगाले तो पाया कि लाल हुडवाली जैकेट पहने एक व्यक्ति बाइक को चुराकर ले जा रहा है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने कहा कि मुख्य आरक्षी भूपेंद्र कुमार की टीम जांच कर रही है।
--------------