फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: युवाओं के मुद्दों पर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी ने उठाई आवाज

विज्ञापन
नाहन में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जाते भीम आर्मी के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
-राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

-पेपर लीक, भर्ती घोटालों, परीक्षा शुल्क व पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। भीम आर्मी भारत एकता मिशन और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की जिला सिरमौर इकाई ने शनिवार को देशभर के छात्रों और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। संगठन ने प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता, भर्ती प्रक्रियाओं में सुधार, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई तथा हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान समय में देश का युवा शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता, प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता, भर्ती प्रक्रियाओं की पारदर्शिता और रोजगार के अवसरों को लेकर गंभीर चिंताओं से जूझ रहा है। संगठन का आरोप है कि हालिया छात्र आंदोलनों के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई ने लोकतांत्रिक व्यवस्था और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर भी सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में मांग की गई है कि आंदोलन के दौरान पुलिस के साथ सादी वर्दी में मौजूद व्यक्तियों की पहचान सार्वजनिक की जाए तथा उन्हें पुलिस के हेलमेट और लाठियां किस आधार पर उपलब्ध कराई गईं, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए। इसके अलावा कथित रूप से एक्सपायर्ड आंसू गैस के गोलों के इस्तेमाल, प्रदर्शन स्थल पर क्षतिग्रस्त वाहनों और पत्थरों से भरे ट्रक की स्वतंत्र जांच तथा पुलिसकर्मियों के पास कथित रूप से मौजूद कीलों वाली लाठियों के प्रयोग की भी जांच कराने की मांग उठाई गई। भविष्य में सभी पुलिस एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों की वर्दी पर स्पष्ट रूप से नेम प्लेट अनिवार्य करने की भी मांग की गई है।
संगठन ने शिक्षा और भर्ती प्रणाली में व्यापक सुधार की मांग करते हुए कहा कि नीट, जेईई मेन्स सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित परीक्षा प्रणाली लागू की जाए। साथ ही सभी सरकारी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं का शुल्क समाप्त करने, महिला अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र उनके गृह जनपद में तथा पुरुष अभ्यर्थियों के केंद्र गृह अथवा निकटवर्ती जनपद में निर्धारित करने की मांग की गई।
इसके अतिरिक्त प्रतियोगी परीक्षाओं में लागू नॉर्मलाइजेशन प्रणाली समाप्त करने तथा जिन परीक्षाओं में स्कोर कार्ड जारी नहीं किए जाते, उनमें प्रत्येक अभ्यर्थी के प्राप्तांक सार्वजनिक करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष सनी सिंह, लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सुरेंद्र सिंह धर्मा, जिला प्रवक्ता हंसराज, रेणुका अध्यक्ष बलवीर सिंह, रेणुका जोन अध्यक्ष बाबू राम, रमेश और पलकी राम सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें