हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की राजगढ़ शाखा द्वारा आयोजित वितीय साक्षरता शिविर में मौजूद बै?
- फोटो : NAHAN
राजगढ़ (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा राजगढ़ ने नाबार्ड के सौजन्य से ग्राम पंचायत शलाना के कड़ीयूत में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। शिविर में शाखा प्रबंधक हीरा पाल बेदी ने लोगों को बैंक की विभिन्न डिजिटल योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इसके साथ ही मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई एप्लीकेशन, नेट बैंकिंग के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों को धोखाधड़ी से बचने और एटीएम पासवर्ड को गुप्त रखने की भी अपील की गई।