भजौन टीम बनी वॉलीबाल चैंपियन
फाइनल में निहालगढ़ टीम को 2-0 से हरा कर खिताब जीता
छछेती में जन्माष्टमी पर 40वीं वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
वॉलीबाल स्पर्धा में पूर्व प्रधान प्रेमपाल ठाकुर और ओमपाल रहे मुख्यातिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। जिला सिरमौर की छछेती ग्राम पंचायत में 40वीं डे-नाइट वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें सिरमौर की 25 टीमों ने दमखम दिखाया। खिताबी मुकाबले में भजौन टीम ने निहालगढ़ को 2-0 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
अमर नवयुवक मंडल छछेती प्रधान सिद्धार्थ और महासचिव राहुल ने बताया कि डे-नाइट प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधान व समाजसेवी प्रेमपाल ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि चार दशकों से प्रतियोगिता संचालित हो रही है जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना व खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना है। क्षेत्र की राजबन, राजपुरा, निहालगढ़, भाटावाली, नाडी, भरोग बनेड़ी, डाबराी भनेत, कांसर, बिरला, सालवाला, सैनधार, बोगधार, जामना, पालगानी, कोनारल, पांवटा डिफैंस कॉलोनी, डीएनएम कांसर, पराड़ा, जीडीसी पांवटा, सरा कांडी, बाता मंडी और छछेती समेत कुल 25 टीमों ने भाग लिया।
इसमें भजौन व निहालगढ़ की टीमों ने फाइनल में स्थान बनाया। इसमें भजौन की टीम ने फाइनल में एकतरफा 2-0 सेट जीत कर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
समापन समारोह के मुख्यातिथि उपप्रधान ओमपाल ठाकुर ने पुरस्कार वितरित किए। इसमें विजेता भजौन टीम को 11000 और ट्राॅफी तथा उपविजेता निहालगढ़ की टीम को 5100 राशि व रनर ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक चतर सिंह, रणदीप सिंह, पूर्व प्रधान देेवेंद्र सिंह, प्रीतम सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, जगमोहन भारद्वाज, राकेश ठाकुर, अशोक भारद्वाज, चमन ठाकुर, जोगिंद्र दत, हरिश शर्मा, यशपाल चौधरी, अजमेर ठाकुर, सन्नी ठाकुर मौजूद रहे।
संवाद