फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: बागथन में जिला स्तरीय बाल मेला शुरू, वॉलीबॉल में 16 टीमें दिखा रहीं दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले मुकाबले में डगालगा ने बागथन को 2-0 से हराया, 14 नवंबर को होगा मेले का समापन
विज्ञापन


समापन समारोह में सांसद सुरेश कश्यप होंगे मुख्य अतिथि, कुश्ती और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहेंगे आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद क्षेत्र के बागथन में जिला स्तरीय बाल मेले का आगाज हो गया है। मेले के पहले दिन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डगालगा की टीम ने बागथन को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में धार टिकरी ने सैनवाला को 2-0 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में डिंगर की टीम ने कैरी बलमू को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, चौथे मुकाबले में बसाहां स्कूल की टीम ने डिंगर किन्नर स्कूल को 2-0 से हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष इस बाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेले का समापन 14 नवंबर को होगा। समापन समारोह में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। मेले को लेकर क्षेत्र के बच्चों और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन

-
पहले सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती थीं मुख्य आकर्षण
गौरतलब है कि पूर्व में जिला स्तरीय बाल मेले में बागथन स्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ साथ लगते गागल शिकोर और बसाहां स्कूल के छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते थे। ये कार्यक्रम मेले में पहुंचने वाले लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहते थे। हालांकि, अब मेले में केवल बागथन स्कूल के विद्यार्थी ही सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हैं। मेला कमेटी के प्रधान विजयपाल सिंह ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि वॉलीबॉल प्रतियोगिता मेले का मुख्य आकर्षण रहेगी, जबकि कुश्ती और 14 नवंबर को आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें