फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: किसानों का हित और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

विज्ञापन
विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी अनाज मंडी का दौरा करते हुए। स्रोत: किसान
विज्ञापन
विधायक सुखराम चौधरी ने किया पांवटा साहिब की अनाज मंडी का दौरा
विज्ञापन

-धान खरीद एवं उठान के दौरान किसानों को पेश आ रही समस्याओं का लिया जायजा
-मंडी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। विधायक सुखराम चौधरी ने शुक्रवार को अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र के किसानों को धान खरीद एवं उठान के दौरान पेश आ रही समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान मंडी समिति के कर्मचारियों से विस्तृत चर्चा की गई। महत्वपूर्ण विषयों में धान फसल के समय पर उठान, मजदूर की कमी और झरनों की पर्याप्त व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अधिकारियों के समक्ष उठाया। किसानों की विपणन से जुड़ी समस्याओं को जल्द हल करने के संबंध में बातचीत की गई।
इस दौरान किसानों से बातचीत में विधायक सुखराम चौधरी ने मुख्य समस्याओं में धान के स्टॉक का समय पर उठान न होना, मजदूर की कमी तथा झरनों (धान की सफाई एवं छंटाई के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों) की पर्याप्त उपलब्धता न होना प्रमुख रूप से सामने आया। इन समस्याओं के कारण किसानों को अपनी फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर मंडी समिति के कर्मचारियों से आग्रह किया गया कि धान के उठान की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए, मजदूर की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा झरनों की कमी को दूर करने के लिए उचित कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

विधायक ने अधिकारियों से आग्रह किया कि किसानों की ज्वलंत समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी ने कहा कि विधायक ने इस दौरान साफ कहा कि किसानों का हित और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
अन्नदाता की मेहनत का सम्मान हो और उनकी फसल का समय पर उठान सुनिश्चित हो, इसके लिए हम सदैव प्रतिबद्ध हैं। विधायक के मंडी परिसर दौरे में सभी ने एकमत होकर किसानों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। किसान हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत का उचित मूल्य एवं समय पर फसल का उठान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुभाष चौधरी, मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमा, जिला परिषद सदस्य रोहित चौधरी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश सैनी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री रमेश चौधरी, कुंडियों पंचायत प्रधान रामेश्वर चौधरी, दिनेश कुमार व श्याम लाल मौजूद रहे।

विधायक पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र सुखराम चौधरी अनाज मंडी का दौरा करते हुए। स्रोत: किसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें