फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: पनोग स्कूल में आयुर्वेद का पाठ, योग से निरोग रहने का संदेश

विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर योग करते छात्र व स्टाफ। स्रो
विज्ञापन
11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विद्यार्थियों को संतुलित आहार, दिनचर्या और नशे से दूरी का महत्व बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन/रोनहाट (सिरमौर)। गिरिपार क्षेत्र के पनोग में आयुष विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोग में 11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया। कार्यक्रम जिला आयुष अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर और उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप शर्मा के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रभारी गोपाल पोजटा रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर पनोग के आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने विद्यार्थियों को इस वर्ष की थीम ‘स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद’ की जानकारी दी। उन्होंने आयुर्वेद के मूल सिद्धांत, दिनचर्या, ऋतुचर्या, संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को वात, पित्त और कफ के संतुलन के महत्व के साथ नियमित योग एवं प्राणायाम अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


उन्होंने नशे और जंक फूड के दुष्प्रभावों तथा मोबाइल फोन के सीमित एवं उपयोगी इस्तेमाल की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पौष्टिक भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित व्यायाम और नशे से दूरी जरूरी है।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में आयुष विभाग के योग गाइड बलदेव धामटा ने विद्यार्थियों को अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भस्त्रिका व शीतली प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं कौशल्या पोजटा, रीना शर्मा, इंदर पोजटा, काजल पोजटा, निर्मला पोजटा, आयुष विभाग से धर्म सिंह सहित शिक्षक और एनएसएस विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें