डिग्री कॉलेज शिलाई में एक दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिलाई (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय शिलाई में प्राचार्य डॉ. जेआर कश्यप की अध्यक्षता में एक दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट आयोजित की गई। इसमें 400 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस दौरान हुई 200 मीटर में प्रथम स्थान पर अभिषेक और इशिता, शुंभम और नलिनी दूसरे, अनुपम और निकिता तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में अनुपम और इशिता पहले, शुंभम और निकिता दूसरे, तरूण नेगी और इशिता नेगी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद में अभिषेक और इशिता पहले, आर्यन नेगी और नलिनी दूसरे, अनुपम और मनीषा तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में तरूण नेगी और इशिता पहले, मंजीत और नलिनी दूसरे, अनुपम और मनीषा तीसरे स्थान पर रहे।
शॉटपुट में अभय और नलिनी पहले, तरुण और रिया दूसरे, प्रियांश और कशिश चौहान तीसरे स्थान पर रहे। अभिषेक और इशिता को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंत में प्राचार्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
संवाद