-सदन के विद्यार्थियों ने कैप्टन और वाइस कैप्टन पद की ली शपथ
-नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं : देविंद्र कौर साहनी
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय के विभिन्न सदनों के चयनित विद्यार्थियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई गई। विद्यालय में संचालित चार सदनों के लिए विद्यार्थियों का चयन कैप्टन, वाइस कैप्टन और कल्चरल हेड के रूप में किया गया।
सीडार सदन से क्षितिज को कप्तान, हर्ष को उप कप्तान और निश्छल कौर को सांस्कृतिक प्रमुख चुना गया। चिनार सदन से सिमरन को कप्तान, वाणी को उप कप्तान और आनंदिता को सांस्कृतिक प्रमुख नियुक्त किया गया। ओक सदन से शगुन वर्मा को कप्तान, कृति शर्मा को उप कप्तान और समर्थ को सांस्कृतिक प्रमुख और पाइन सदन से अंशिका शर्मा को कप्तान, भुवनेश्वरी को उप कप्तान और तेजस्वनी को सांस्कृतिक प्रमुख बनाया गया।
विद्यालय की निदेशक एवं प्रधानाचार्या देविंद्र कौर साहनी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बैज और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और नैतिक मूल्यों का विकास भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने दायित्वों का निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करना है।
विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन और महासचिव सचिन जैन ने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने और अपने सदन एवं विद्यालय का नाम ऊंचा करने की शपथ ली। संवाद