फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: 800 और 400 मीटर दौड़ में सुशांत अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
800 और 400 मीटर दौड़ में सुशांत ने रहा अव्वल
विज्ञापन

विजेताओं का राज्य स्तरीय खेलकूद स्पर्धा में हुआ चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नाहन की ओर से वीरवार को शहर के चंबा मैदान में डीएलएड प्रशिक्षुओं की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य हमीरपुर में होने वाली अंतर राज्य डाइट खेलकूद प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन करना रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी जिला परियोजना अधिकारी एवं डाइट के कार्यकारी प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने किया। खेलकूद स्पर्धा के जिला समन्वयक नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि यह स्पर्धा पीईटी हरिवंश और मयंक भारद्वाज की देख रेख में हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के अंतिम परिणामों में लड़कियों की 800 मीटर दौड़ स्पर्धा में मान्या अग्रवाल व प्रियंका, 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में मान्या अग्रवाल ने पहले व दूसरे स्थान पर बाजी मारी।
लंबी कूद में कृतिका, ममता, श्रेष्ठा व कृतिका, शॉटपुट में पुष्पा व मीनाक्षी, जैवलिन थ्रो में मीनाक्षी व कृतिका, डिस्कस थ्रो में प्रियंका व कृतिका, 100 मीटर दौड़ में ममता, सुमन व प्रिया चौहान ने क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी। 200 मीटर दौड़ में प्रियंका, श्रेष्ठा व ममता ने पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर बाजी मारी।
छात्र वर्ग में लंबी कूद में नवीन व कमल शर्मा, ऊंची कूद में निखिल चौहान व जगदीश, शॉटपुट निखिल चौहान व गौरव, जैवलिन थ्रो में गौरव व राहुल ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की। डिस्कस थ्रो में गौरव व नवीन, 100 मीटर दौड़ में निखिल चौहान व जगदीश, 200 मीटर दौड़ में जगदीश व नवीन तोमर, 400 मीटर दौड़ में सुशांत व जगदीश और 800 मीटर दौड़ में सुशांत व सुशील ने क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

छात्राओं की बैडमिंटन स्पर्धा में कृतिका, मीनाक्षी, नितिका व रूचिका और छात्र वर्ग के बैडमिंटन में अमित कुमार, पंकज भारद्वाज, कर्ण व शुभम ने क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे व चौथे स्थान पर जीत दर्ज की।
प्रधानाचार्य हिमांशु भारद्वाज ने बताया कि विजेता प्रशिक्षु खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें