फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान--स्वास्थ्य कार्यकर्ता करुणबाला ने 3000 को कोरोना वैक्सीन लगाकर किया प्रोत्साहित

विज्ञापन
सपना ठाकुर। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन/पांवटा/राजगढ़/ददाहू (सिरमौर)। वैश्विक महामारी कोरोना की पहली और दूसरी लहर के दौरान देश में जान की भारी क्षति हुई। इस बीमारी से निपटने के लिए सरकार की ओर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। एक बार फिर से कोरोना के आंकड़ों में इजाफा होने लगा है। इसके मद्देनजर कोरोना से बचाव का टीका लगाना बेहद जरूरी हो गया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से वैक्सीन उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही दोनों टीके लगने के बाद बूस्टर डोज लगाने की अपील की जा रही है। ‘अमर उजाला’ ने टीकाकरण अभियान को लेकर जिले के युवाओं से बातचीत की। वैक्सीनेशन को लेकर को लेकर किशोरियों ने कहा कि पहले टीका लगाने से जरूर डर लगा लेकिन अब नहीं लगता। सभी को बूस्टर डोज लगाने के लिए आगे आना होगा ताकि सरकार का ये कार्यक्रम पूरी तरह सफल हो सके।
---
नौवीं कक्षा की छात्रा श्वेता ठाकुर ने बताया कि कोरोना की पहली डोज लगाते समय उसे डर लग रहा था, लेकिन अभिभावकों और अध्यापकों के प्रोत्साहन के बाद उन्होंने टीका लगवाया। वे दोनों टीके लगवा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से हमारी सुरक्षा के लिए चलाए गए वैक्सीनेशन अभियान में सभी को सहयोग करना चाहिए।
विज्ञापन

--
कार्मल कान्वेंट स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने कोरोना की दोनों डोज लगा दी है। उसे अब टीके से डर नहीं लगता। रिद्धिमा ने लोगों से खासकर युवा वर्ग से वैक्सीन और बूस्टर डोज लगाने की अपील की है।
--
युवा व्यवसायी करण जस्सल ने कहा कि देश का भविष्य है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप और महामारी का डटकर मुकाबला करने के लिए युवाओं को कोरोना वैक्सीन की दोनों टीकों के साथ- साथ बूस्टर डोज भी लगवाना जरूरी है।
--
युवा विकास गर्ग ने कहा कि कोरोना से जंग जीतने में युवाओं की अहम भूमिका रही है। कोरोना का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। कोरोना वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लगवा चुके युवाओं को अब बूस्टर डोज की ओर कदम बढ़ाना चाहिए।
--
प्रदीप कुमार ने बताया कि वे अपने वाहन से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कोविड के दौरान उन्होंने सैंपल ले जाने के अलावा संक्रमण से मृत्यु होने पर शवों को उनके ठिकानों तक पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि कोविड से बचाव जरूरी है, इसलिए दोनों टीकों के अलावा बूस्टर डोज भी लगाएं।
--
प्रिया ठाकुर ने बताया कि उन्होंने कोरोना से बचाव की दोनों डोज लगवा ली है। पहली डोज लगाते समय उन्हें थोड़ी हिचकिचाहट थी, लेकिन सब अच्छे से हो गया। अभी कोरोना महामारी समाप्त नहीं हुई है। इससे बचने के लिए सभी को टीकाकरण करवाना जरूरी है।
--
सपना ठाकुर ने बताया कि वैक्सीनेशन करवाने से पहले उनके मन में कुछ संशय था। थोड़ा डर भी था। उन्होंने दोनों डोज लगवा ली है और अब बूस्टर डोज भी लगवाएंगी। उन्होंने युवा वर्ग से इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने और वैक्सीन लगाने की अपील की है।
--
स्वास्थ्य कार्यकर्ता करुणबाला ने बताया कि वह कोरोना से बचाव के लिए दोनों डोज लगा चुकी है। उन्होंने बताया कोरोनाकाल में करीब तीन हजार लोगों का टीकाकरण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने और वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित किया।
---
संतोष गुलाटी ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूरी है। वह दोनों डोज लगा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी लहर के दौरान कोरोना वॉरियर्स को देखते हुए उन्होंने भी इनके लिए कुछ करने की सोची। इसके बाद उन्होंने हजारों मास्क बनाकर पुलिस, स्वास्थ्य कर्मियों सहित अन्य कोरोना योद्धाओं को वितरित किए।

रिद्धिमा ठाकुर, छात्रा।- फोटो : NAHAN

छात्रा श्वेता ठाकुर। संवाद- फोटो : NAHAN

युवा व्यावसायी करण जस्सल। संवाद- फोटो : NAHAN

विकास गर्ग। संवाद- फोटो : NAHAN

प्रदीप कुमार। संवाद- फोटो : NAHAN

प्रिया ठाकुर। संवाद- फोटो : NAHAN

स्वास्थ्य कार्यकर्ता करुणबाला। संवाद- फोटो : NAHAN

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संतोष गुलाटी। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें