नाहन (सिरमौर)। नवोदय विद्यालय समिति ने छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ली गई चयन परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा को सिरमौर के 80 बच्चों ने उत्तीर्ण किया है।
यह परीक्षा सिरमौर के 13 केंद्रों में 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी जहां 2211 बच्चों ने इस परीक्षा को दिया। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के प्रधानाचार्य एसके तिवारी ने बताया कि छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस चयन परीक्षा में 3068 बच्चों ने अपना पंजीकरण कराया था।
उन्होंने बताया कि उत्तीर्ण हुए 80 बच्चों की सूची जारी कर दी है। इन बच्चों को जल्द दस्तावेज सत्यापन के लिए विद्यालय बुलाया जाएगा। इसके आधार पर ही बच्चों को प्रवेश मिलेगा। ........
इन विद्यार्थियों ने पास की परीक्षा
ओपन अनारक्षित सीट से रुद्रा ठाकुर, महक, सचिन सिंह, ज्योत्सना, प्रिशा चौहान, प्रियांशु और सोनाक्षी कपूर ने चयन परीक्षा पास की। ओपन अनुसूचित जाति सीट से समृद्धि, अनुज कुमार, भाविका संधू, देव चौहान, सुभाजीत सैठी और समर्थ तोमर, दिव्यांग श्रेणी में समक्ष तोमर, अन्य पिछड़ा श्रेणी में अक्षत शर्मा, हर्षिता शर्मा, अनिक शर्मा, दक्ष शर्मा और सार्थक शर्मा, अनुसूचित जनजाति श्रेणी से अभिनव ने परीक्षा उत्तीर्ण की।
ग्रामीण ओपन सीट से सियोना गर्ग, रिषि, अनवी सिंह, दिव्या सिंह, आयुषी ठाकुर, मारिया, दिपांशु चौहान, अभिनम सिंह ठाकुर, आस्था ठाकुर, विदुषी कपूर, रिद्घि कपूर, लक्ष्य तोमर, जिगर, हिमानी पुंडीर, आयुषिका चौहान, आश्मीन चौहान, इशांत, आरव भारद्वाज, दिव्यांजना, नवल चौहान और अक्षत ठाकुर, ग्रामीण अनुसूचित जाति सीट से सक्षम चौहान, प्रियांशी तोमर, प्रियांशु, शिवम चौहान, रितिका, पीयुष तोमर, मुस्कान, सार्थक चौहान, अमिषा, अदिति सिंह चौहान, दिव्यांश चौहान, अजय चौहान, नेनसी चौहान, अंकित चौहान, लक्ष्य वर्मा, आदित्य कश्यप, प्रगति और अर्चित धीमान ने परीक्षा पास की।
ग्रामीण अन्य पिछड़ा वर्ग कोटे से परिधि शर्मा, कृत्तिका शर्मा, वंदना शर्मा, नव्या पंडित, अभिनव अंगीरस, गौरव शर्मा, शिवम शर्मा, मन्नत, दिव्यांशी चौधरी, आरुषि, इशिका, सोनाक्षी, कुनाल शर्मा, स्वाती शर्मा, वंशिका और अनन्या शर्मा ने चयन परीक्षा उत्तीर्ण की। ग्रामीण अनुसूचित जनजाति कोटे से आरूषि कम्टेस, पलक, वंशिका, वशु और सुमित ने परीक्षा पास की है।