फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में आयुष औषधालय की दरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
15 हजार की आबादी आयुर्वेद उपचार के लाभ से वंचित
विज्ञापन


कालाअंब क्षेत्र में आयुष औषधालय खोलने की मांग तेज

संवाद न्यूज़ एजेंसी

कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनंद, ढाकावाला, मैनथापल, ओगली, सकेती, नागल और कालाअंब क्षेत्र में एक अदद आयुष औषधालय खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी है। आयुष चिकित्सा पद्धति से उपचार कराने वाले मरीजों को फिलहाल दूरदराज स्थित औषधालयों में जाना पड़ रहा है, जिससे उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि मोगीनंद और कालाअंब में स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कार्यरत हैं, लेकिन आयुष चिकित्सा प्रणाली के लिए क्षेत्र में कोई समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर और कालाअंब के जोहड़ों क्षेत्र में एक-एक आयुष औषधालय संचालित है। मोगीनंद से जोहड़ों की दूरी लगभग 7 किलोमीटर और त्रिलोकपुर की दूरी करीब 10 किलोमीटर है। नाहन स्थित जिला आयुष अस्पताल मोगीनंद से लगभग 14 किलोमीटर और कालाअंब से करीब 17 किलोमीटर दूर स्थित है। क्षेत्र में स्थानीय और प्रवासी आबादी मिलाकर जनसंख्या 15,000 के करीब है। ऐसे में क्षेत्र में एक नया आयुष औषधालय खोला जाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


कालाअंब ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत कालाअंब में आबादी को देखते हुए कम से कम दो आयुष औषधालय होने चाहिए। वर्तमान में केवल एक औषधालय जोहड़ों क्षेत्र में संचालित है, जबकि पंचायत के आधा दर्जन से अधिक गांव इससे वंचित हैं। उन्होंने बताया कि इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र ही जिला आयुष अधिकारी को भेजा जाएगा।
विज्ञापन


जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से प्रस्ताव प्राप्त होने पर क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों के अनुरूप सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें