फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन की आमवाला-सैनवाला और नावनी पंचायतें स्वच्छता में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कार 2020-21 और 2021-22 के तहत सिरमौर में खंड स्तर पर प्रथम आई पंचायतों की सूची जारी कर दी गई है। 2020-21 के लिए विकास खंड नाहन की
विज्ञापन

आमवाला-सैनवाला पंचायत खंड स्तर पर संपूर्ण स्वच्छ आंकी गई है। जबकि, शिलाई की रास्त, पच्छाद की लाना भलटा, संगड़ाह की टिकरी डसाकना, राजगढ़ खंड की भानत और पांवटा साहिब की राजपुर पंचायत स्वच्छता के क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रही।
इसी तरह 2021-22 के लिए नाहन विकास खंड की नावनी पंचायत, शिलाई की द्राबिल, पच्छाद खंड की सिरमौरी मंदिर, संगड़ाह की रेड़ली, राजगढ़ की दीदग और पांवटा साहिब खंड की शिवपुर पंचायतों ने भी अपने-अपने खंड में पहला स्थान हासिल किया ह्रै।
विज्ञापन

उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण सिरमौर कल्याणी गुप्ता ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि संपूर्ण स्वच्छता पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के सभी छह विकास खंडों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पंचायतों को ईनाम स्वरूप नकद राशि प्रदान की जाएगी।
..........
टिकरी डसाकना पंचायत संपूर्ण स्वच्छ
हरिपुरधार (सिरमौर)। संपूर्ण स्वच्छता में टिकरी डसाकना पंचायत ने विकास खंड संगड़ाह में पहला स्थान हासिल किया है। यह पंचायत ईनाम स्वरूप एक लाख रुपये के नकद पुरस्कार की हकदार हो गई है। क्षेत्र में यह पहली ऐसी पंचायत है जिसके सभी गांव में इंटरलॉक टाइलों से लैस गलियां बनी हैं। पंचायत में रनवा, डसाकना, टिकरी, धताड़ी, ददवा व घरीडियां समेत कुल आधा दर्जन गांव हैं।
पांच गांव में इंटरलॉक से लैस गलियों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। जबकि घरीडियां में निर्माण कार्य प्रगति पर है। पंचायत सचिव सतपाल शर्मा ने बताया कि स्वच्छता के क्षेत्र में उनकी पंचायत ने संगड़ाह ब्लॉक में पहला स्थान हासिल किया है। संपूर्ण स्वच्छता में प्राथमिक स्कूल डसाकना को ब्लॉक में दूसरा स्थान मिला है। जबकि, महिला मंडल डसाकना को संपूर्ण स्वच्छता के लिए ब्लॉक में तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें