फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: रेणुकाजी मेले में पहली बार होगी वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Fri, 06 Nov 2026 07:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में इस बार दंगल के साथ-साथ पहली बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। पूर्व सैनिक संगठन रेणुकाजी, संगड़ाह की ओर से 20 से 24 नवंबर तक यह खेल प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

संगठन के संयोजक रणदीप शर्मा ने बताया कि 19 से 24 नवंबर तक चलने वाले मेले के दौरान वॉलीबॉल मुकाबले 20 नवंबर से वन्य प्राणी विभाग कार्यालय के मैदान में होंगे। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमें भाग लेंगी। प्रतिदिन आठ टीमों के बीच मैच होंगे, जिनमें से रोजाना एक टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेगी। 24 नवंबर को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
उन्होंने बताया कि हिमाचल व ग्रामीण स्तर पर होने वाली इस प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें 16 नवंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें