फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंज प्यारों की अगुवाई में नाहन में निकला भव्य नगर-कीर्तन

विज्ञापन
ाहन में गुरु नानक देव जी के प्रकटोत्सव पर नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। श्री गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाशोत्सव नाहन शहर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी और समस्त साध संगत की ओर से आयोजित इस पर्व पर शहर में सुबह के समय कीर्तन समागम हुआ। इससे पूर्व गुरुद्वारा परिसर में तीन दिन से चल रहे पाठ श्री अखंड साहिब का समापन हुआ।
विज्ञापन

श्री गुरुद्वारा साहिब नाहन में स्थानीय जत्थेदारों सहित बाहर से आए रागी जत्थों की ओर से गुरुबाणी के माध्यम से उपस्थित साध संगत को निहाल किया गया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सांसद दीया कुमारी, राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी, विधायक डॉ. राजीव बिंदल ने भी गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विशाल लंगर में हजारों की तादात में संगतों ने गुरु प्रसाद ग्रहण किया।
शाम के वक्त पंज प्यारों की अगुवाई में नगर-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस दौरान सिख युवाओं ने गतका का भी शानदार प्रदर्शन किया। उनके इस प्रदर्शन का लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। सिख युवाओं ने गतका के दौरान कई तरह का हैरतअंगेज प्रदर्शन किया, जिसे देखकर लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। गुरुद्वारे से निकला यह नगर-कीर्तन शहर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। गुरुद्वारा साहिब में स्थानीय साध संगत द्वारा जोड़ा सेवा, बर्तन सेवा और सफाई सेवा भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----तन्हा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें