फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराया बढ़ोतरी पर जताया सरकार का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
किराया बढ़ोतरी पर जताया सरकार का आभार
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटरों ने पांवटा में की बैठक
पांवटा साहिब (सिरमौर)। लोक निर्माण विभाग के पांवटा विश्राम गृह में निजी बस ऑपरेटर सोसायटी की बैठक हुई। इसमें प्रदेश सरकार की ओर से बस किराया बढ़ोतरी के फैसले का स्वागत कर आभार प्रकट किया गया। सिरमौर निजी बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष मामराज शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से किराया बढ़ोतरी से निजी बस मालिकों ने राहत की सांस ली है। बैठक में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर समेत सरकार का धन्यवाद किया गया।
विज्ञापन

महासचिव अखिल शर्मा, करनैल चौधरी, कमलजीत सिंह, रिजवान अली व सुनील कपूर ने कहा कि सरकार ने आर्थिक विषमताओं से जूझ रहे बस ऑपरेटर की समस्याओं को समझा। विभिन्न टैक्स, डीजल और कलपुर्जों के दाम काफी बढ़ हो चुके हैं लेकिन, काफी अरसे से किराया बढ़ोतरी नहीं हो रही थी। इससे कई निजी बस रूट घाटे में चल रहे थे। कुछ निजी बस रूट तो बंद होने की स्थिति में पहुंच गए थे। सरकार ने लंबे समय से चली आ रही मांगों का निवारण किया। बैठक में राजेश्वर शर्मा, गीता राम, जसवीर सिंह, रमेश ठाकुर, सुनील कपूर, रिजवान अली, प्रदीप ठाकुर, भगीरथ ठाकुर, मामराज कपूर, रणवीर सिंह कपूर, विवेक कुमार समेत निजी बस मालिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें