फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में पानी को मचा कोहराम, 40342 की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
पानी की समस्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हितेश शर्मा
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
जनपद सिरमौर में पानी के लिए कोहराम मच गया है। भीषण गर्मी से पैदा हुई स्थिति से निपटने के लिए अभी तक आईपीएच विभाग ने कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। प्रचंड गर्मी की तपिश ऐसे ही जारी रही तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे। कई पेयजल योजनाएं ऐसी हैं जिनमें न के बराबर पानी बचा है, बाकि, योजनाओं का जलस्तर रोजाना गिर रहा है।
जिला सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहर भी पेयजल समस्या से अछूते नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति ज्यादा गंभीर हो गई है। मुख्य स्रोतों में पानी कम होने से सप्लाई में भी दिक्कतें आ रही हैं। कई पेयजल योजनाओं से लोगों को 3-5 दिन बाद पानी की आपूर्ति हो रही है। कुल मिलाकर जिले में 40342 लोग पेयजल संकट से प्रभावित हो रहे हैं। कई पेयजल योजनाएं ऐसी हैं जो कभी भी ठप हो सकती हैं। जिले में विभाग की 1220 पेयजल योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

बाक्स ---
इन क्षेत्रों में मचा हाहाकार
आईपीएच विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिला सिरमौर की 79 उठाऊ व प्रवाह पेयजल योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। इनमें से 19 योजनाएं ऐसी हैं जिनमें न के बराबर ही पानी बचा है जिसमें क्यारी, कांगर घूंड, देवका पुड़ला, बनी बखौली, मेहल प्रीत नगर, साधना घाट, क्याड़ी, कनून पट्टा कुफ़ड़, मेहंदों बाग, गेलो सड़सार, ठाकुरद्वारा, गलाना बेलगी, सिरमौरी मंदिर, बंबियार बढ़ियार, सरोल बसेच, जयहर, टिक्करी, अगरीवाला, रूदाना शामिल हैं।
गर्मी की मार से नाहन डिविजन के तहत पच्छाद क्षेत्र की ज्यादा स्कीमें बुरी तरह हांफ चुकी हैं। इन योजनाओं में 11 उठाऊ व 9 प्रवाह योजनाएं हैं। कुल 79 योजनाओं में नाहन डिविजन की 48, नौहराधार की 5 व पांवटा डिविजन की 26 योजनाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन


लगाए जा रहे हैंडपंप, टैंकर से भी मुहैया होगा पानी
जिला सिरमौर में 79 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। 18 पेयजल योजनाएं 0 से 25, 34 योजनाएं 25-50, 8 योजनाएं 50-75 और 19 योजनाओं में 75 फीसदी से ऊपर वाटर लेवल कम हुआ है। जहां पानी के लिए हाहाकार मची है, विभाग सर्वे कर हैंडपंप लगाने का कार्य कर रहा है। लोगों की मांग से अनुसार टैंकर से पानी देने का काम भी शुरू किया जाएगा।
-महेश अत्री, एसडीओ डिजाइन, आईपीएच, नाहन सर्कल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें