अमर उजाला ब्याूरो
नाहन (सिरमौर)। सीबीएसई जमा दो के परीक्षा परिणाम में इस बार फिर बेटियां आगे रहीं। हालांकि, 80 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों में लड़कों की संख्या अधिक है लेकिन विभिन्न स्कूलों की टॉप थ्री रैंकिंग में लड़कियों का दबदबा रहा।
--
डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा में वंशज और महक रहे अव्वल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। डीएवी पब्लिक स्कूल पांवटा का वार्षिक परिणाम शानदार रहा है। डीएवी पांवटा स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रदीप गुप्ता ने बताया कि विज्ञान संकाय में वंशज ने 96.2 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, आरती ने 95.4 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान तथा नवनीत ने 94.8 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इंद्रप्रीत ने 94 फीसदी, मानिक अग्रवाल ने 90 फीसदी, वैभव ने 92.2 फीसदी व वंशिका ने 90.6 फीसदी हासिल किए। वाणिज्य संकाय में महक ने 94.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, अंजली रावत ने 88 फीसदी अंक प्राप्त कर द्वितीय व रितिक कपूर ने 80.6 फीसदी अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त 8 विद्यार्थियों ने 90 फीसदी एवं अधिक तथा 26 विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर डीएवी पांवटा का नाम रोशन किया है।
-------
नवोदय स्कूल में सौरभ शर्मा प्रथम
नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय विद्यालय नाहन में भी बेहतरीन परीक्षा परिणाम रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य सतेंद्र सिंह ने बताया कि मास्टर सौरभ शर्मा ने 91.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, अंकिता कश्यप ने 89 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय तथा शिवांगी पोखरियाल ने 86 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन के विज्ञान संकाय में 40 विद्यार्थियों ने जमा दो की परीक्षा दी थी जिसमें सभी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है।
---------
स्कॉलर होम में अंकिता और अनीषा प्रथम
पांवटा साहिब (सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा का सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित कक्षा 12वीं की परीक्षा में शतप्रतिशत रहा है। स्कूल के निदेशक एनपीएस नारंग, गुरमीत कौर व प्रधानाचार्य अंजू गर्ग ने बताया कि वाणिज्य संकाय में अंकिता राणा ने 97.6 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम, संकल्प बंगवाल ने 94.4 फीसदी अंक लेकर दूसरा, हर्षिल गुप्ता ने 93.4 फीसदी अंक लेकर तृतीय व शिवांगी शर्मा ने91 फीसदी अंक लेकर चतुर्थ स्थान हासिल किया है। विज्ञान संकाय में अनीशा शर्मा ने 96.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम, अंशिका दीक्षित ने 96 फीसदी अंक लेकर दूसरा व स्नेहल सैनी ने 95.8 फीसदी अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल के 7 विद्यार्थियों ने 90 से 100 के बीच अंक प्राप्त किए। 16 विद्यार्थियों ने 80 से 90 फीसदी के बीच व 10 विद्यार्थियों ने 70 से 80 फीसदी के बीच अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि द स्कॉलर्स होम स्कूल प्रबंधन 95 फीसदी से अधिक अंक वाले मेधावी बच्चों को 11000स्कॉलरशिप देता है।
----------
गुरु नानक मिशन कार्तिक अग्रवाल रहे अव्वल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु नानक मिशन स्कूल का परिणाम बेहतर रहने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। छात्र कार्तिक अग्रवाल ने 97.2 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्कूल के डायरेक्टर बीएस सैनी व स्कूल की प्रधानाचार्य दविंद्र साहनी ने कहा कि स्कूल का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है। कार्तिक अग्रवाल ने 97.2 फीसदी अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कृति किंजा ने 96.6 फीसदी अंक लेकर दूसरा व अर्शदीप सिंह ने 96.2 फीसदी अंक लेकर तीसरा स्थान पाया स्थान पाया। वही, अर्शदीप सिंह ने 96 फीसदी, अमरजोत कौर ने 95.8 फीसदी, मुकुल गुप्ता, आकाश कुमार, देवांश रोहिला ने 95.2 फीसदी, मानक प्रीत सिंह, जसमीत कौर ने 95 फीसदी अंक लेकर परीक्षा पास की है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने दविन्द्र कौर ने कहा कि स्कूल में 236 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 9 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक, 39 छात्रों ने 90 व 95 फीसदी के बीच व 92 विद्यार्थियों ने 80 से अधिक फीसदी अंक लेकर परीक्षा उत्तीर्ण की है। कंप्यूटर साइंस विषय में 4 विद्यार्थियों ने 100/100 अंक प्राप्त किए है।
---------
आर्मी स्कूल में अमन रहा प्रथम
नाहन (सिरमौर)। आर्मी स्कूल नाहन का परीक्षा परिणाम बेहतरीन रहा। स्कूल के कुल 32 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 30 बेहतरीन अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए। अमन कुमार ने 84.4 फीसदी अंक लेकर प्रथम, दीपक राणा ने 83 फीसदी अंक लेकर तृतीय तथा अनिकेत तनवर ने 82.4 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि डीएवी स्कूल नाहन का परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल के अलख गुप्ता ने 90.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसी प्रकार होली हार्ट स्कूल नाहन का परिणाम भी शानदार रहा। स्कूल की पूर्णिमा ने 93 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, जैनब बेग ने 89 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय और यजूर गौड़ ने 85 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। रितिक ठाकुर ने 83, बलप्रीत सिंह ने 81 और साक्षी गुप्ता ने 80 प्रतिशत अंक हासिल किए।
-----------------