फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिलों के भुगतान को तरसे सेवानिवृत कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजकीय सेवानिवृत्त अध्यापक संघ की एक बैठक शनिवार को नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता श्यामचंद शर्मा ने की। बैठक में सर्वप्रथम दिवंगत राममूर्ति, धर्म सिंह कपूर व सलीम अहमद की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर संघ के महासचिव दलीप सिंह वर्मा ने बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर एजेंडा पेश किया।

बैठक में 80 वर्ष पूरा करने वाले सेवानिवृत्तों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। साथ ही जो पारिवारिक पेंशन ले रहे हैं, उनका 65, 70 व 75 का डीए भी बंद कर दिया है। यह सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के पदाधिकारियों ने मांग की कि इस डीए को जल्द ही लागू किया जाए।

पेंशनर एवं पूर्व शिक्षा अधिकारी गुरूदेव धीमान ने कहा कि जो पे स्केल 1-1-2006 से रिवाइज किए गए तथा पे ग्रेड में 4-9-14 की बढ़ोतरी की गई, वह 1-1-2006 से ही लागू किए जाएं ताकि कर्मचारियों को इसका लाभ मिल सके। बैठक में नीना कौशिक ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर सभी को एक साथ चलना होगा ताकि सरकार तक पेंशनरों की मांगें व समस्याएं पहुंच सकें। उन्होंने सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि बैठक में बढ़चढ़ कर भाग लें। वेद प्रकाश ने संघ के पिछले आय व्यय का ब्योरा पेश किया। इस मौके पर योगेश गुप्ता, राज कुमार शर्मा के अलावा दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें