फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अकाल अस्पताल में 111वें निशुल्क शिविर में 872 मरीजों की जांच

विज्ञापन
काल चैरिटेबल अस्पताल बड़ू साहिब  में शविरि के दौरान सर्जरी करते चिकित्सक। स्रोत : अस्पताल
विज्ञापन
दो दिन में 22 शल्य क्रियाएं, 87 लोगों का मिनरल डेंसिटी परीक्षण
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं

संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़ (सिरमौर)। अकाल चैरिटेबल अस्पताल बड़ू साहिब में आयोजित 111वें निशुल्क बहु-विशेषता चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर में दो दिन में 872 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। इनमें पहले दिन 532 और दूसरे दिन 340 मरीज शामिल रहे। शिविर में 22 शल्य क्रियाएं भी की गईं।
शिविर के दौरान 87 लोगों की बोन मिनरल डेंसिटी जांच की गई। वहीं, आठ पीआरपी थैरेपी और 22 चिकित्सीय इंजेक्शन भी दिए गए। शल्य क्रियाओं में हिस्टेरेक्टॉमी, लैप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी, हर्निया रिपेयर, मायोमेक्टॉमी, सिस्ट एक्सीजन और टिम्पेनोप्लास्टी समेत अन्य प्रक्रियाएं शामिल रहीं। शिविर में पंजाब और हरियाणा से पहुंचे 20 से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. गौतम सिंह और अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं शल्य चिकित्सक डॉ. जीपी सिंह ने भी मरीजों को परामर्श और उपचार दिया। शिविर का आयोजन कलगीधर ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दविंदर सिंह, अस्पताल की निदेशक डॉ. नीलम कौर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचपी सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऐसे शिविरों के माध्यम से दूरदराज क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें