फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: भीषण गर्मी के बीच सिरमौर में 85.16 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
कमरऊ के तिलोरधार में सबसे ज्यादा 89.38 प्रतिशत वोटिंग
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे
1.07 लाख से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग
युवा, बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर निभाई भागीदारी
सुबह धीमी रही रफ्तार, दोपहर बाद मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। पंचायतीराज संस्थाओं के लिए हुए दूसरे चरण के मतदान में जिला सिरमौर की जनता ने भारी उत्साह दिखाया। भीषण गर्मी के बावजूद मतदाताओं का जोश बरकरार रहा। जिले में 85.16 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। दूसरे चरण में आठ विकास खंडों की 90 पंचायतों के 538 वार्डों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई।
जिले में कुल 1,25,673 मतदाताओं में से 1,07,025 लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 65,307 पुरुष मतदाताओं में से 55,588 यानी 85.12 प्रतिशत तथा 60,365 महिला मतदाताओं में से 51,437 यानी 85.21 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

महिला मतदाताओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक मतदान कर लोकतंत्र के इस पर्व में बाजी मारी। शुरुआती दौर में सुबह नौ बजे तक 24.13 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। उस समय पुरुष मतदाताओं की भागीदारी अधिक रही। लेकिन समय बढ़ने के साथ महिलाओं की मतदान प्रतिशतता लगातार बढ़ती गई। दोपहर एक बजे तक जिले में 72.75 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसमें महिलाओं का मतदान प्रतिशत 75.06 तक पहुंच गया।
कमरऊ विकास खंड की तिलोरधार पंचायत क्षेत्र ने सबसे अधिक 89.38 प्रतिशत मतदान के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि विकास खंड नाहन की 9 ग्राम पंचायतों में 86.27 प्रतिशत, ददाहू की नौ पंचायतों में 85.67 प्रतिशत तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार की आठ पंचायतों में 89.38 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इसी प्रकार विकास खंड पच्छाद की 12 पंचायतों में 82.3 प्रतिशत, पांवटा साहिब की 16 पंचायतों में 84.42 प्रतिशत और राजगढ़ की 11 पंचायतों में 86.92 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, विकास खंड संगड़ाह की 13 पंचायतों में 86.17 प्रतिशत तथा शिलाई की 12 पंचायतों में 82.89 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों, महिला मतदाताओं और दिव्यांगजन सहित सभी वर्गों के मतदाताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लिया। उन्होंने लोकतंत्र को मजबूत बनाने में योगदान देने के लिए सभी मतदाताओं का आभार जताया।
विज्ञापन

विकास खंड
पंचायतों की संख्या
मतदान प्रतिशत
नाहन
9
86.27 प्रतिशत
ददाहू 9
85.67 प्रतिशत
कमरऊ (तिलोरधार) 8
89.38 प्रतिशत
पच्छाद 12
82.30 प्रतिशत
पांवटा साहिब
16
84.42 प्रतिशत
राजगढ़
11
86.92 प्रतिशत
संगड़ाह 13
86.17 प्रतिशत
शिलाई 12
82.89 प्रतिशत

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

ग्राम पंचायत बिरला के तिरमली मतदान केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें