नाहन में संत निरंकारी फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते लोग।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। मानव एकता दिवस पर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के तत्वाधान में चौहान का बाग स्थित संत निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ सतगुरु माता सुदीक्षा ने ऑनलाइन वर्चुअल माध्यम से किया।
सतगुरु माता सुदीक्षा ने रक्त नालियों में नहीं, अपितु मानव की नाड़ियों में बहे.., का संदेश दिया। शिविर के दौरान 82 लोगों ने रक्तदान महादान किया। इसमें 62 पुरुष और 20 महिलाएं शामिल रहीं। रक्तदान शिविर के दौरान संयोजक कौशल्या अग्रवाल, विकास अग्रवाल, गोपी डोगरा, राजकुमार, जय गोपाल, डॉ. हरजीत, प्रीतम और रूपेश विशेष तौर से मौजूद रहे।