फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से पहाड़ लकदक, मैदान इलाके हुए तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बर्फबारी के बाद प्रदेश से कटीं ट्रांसगिरि की कई पंचायतें
विज्ञापन

एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद, लोगों की बढ़ी परेशानी
पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से बढ़ी ठंड
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन/ नौहराधार/ राजगढ़/ सराहां (सिरमौर)। सिरमौर जिले के ऊपरी इलाकों में चांदी की परत बिछ गई है। वहीं, मैदानी क्षेत्र बारिश से तर हो गए हैं। भारी बर्फबारी के कारण ट्रांसगिरि क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों का संपर्क शेष हिमाचल से कट गया है।
चूड़धार, नौहराधार, हरिपुरधार, कुपवी, राजगढ़ और अंधेरी आदि क्षेत्रों में हुए हिमपात से पूरा सिरमौर शीतलहर की चपेट में है। सोमवार शाम से हो रही बारिश और हिमपात से बढ़ी ठिठुरन के चलते मंगलवार को दिन भर लोग घरों में दुबके रहे। निचले क्षेत्रों का भी यही हाल रहा। ऊपरी क्षेत्रों के अधिकतर सड़क मार्ग बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। सिरमौर में बारिश और बर्फबारी के चलते एक दर्जन से अधिक मुख्य और कई संपर्क मार्ग बंद रहे। जिले की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में पांच फीट से अधिक ताजा हिमपात हुआ। जबकि, नौहराधार में आठ इंच, हरिपुरधार में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई। बर्फबारी से नौहराधार और हरिपुरधार का तापमान माइनस में पहुंच गया। तापमान में आई भारी गिरावट के कारण क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

बाक्स
ये सड़कें रहीं बंद
बर्फबारी और बारिश के चलते जिला सिरमौर में एक दर्जन से अधिक सड़कें बंद रहीं। इसके चलते लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी कामकाजी लोगों को पेश आई। सोलन-मीनस सड़क, नौहराधार-बोगधार-संगड़ाह, हरिपुरधार-रोहनाट, हरिपुरधार-कुपवी, हरिपुरधार-संगड़ाह, नौहराधार-पुनरधार सड़कों के अलावा निचले क्षेत्रों में नाहन-रामाधौण, नाहन-कौलांवाला भूड़-सराहां, मातर भेड़ों, नाहन-कूंहट सड़कें बंद रहीं। ददाहू-संगड़ाह सड़क पर सुबह के समय दनोई के समीप एक ट्रक फंसने से कुछ घंटे मार्ग बंद रहा। शिलाई क्षेत्र के भी कुछेक मार्ग बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

हरिपुरधार-नौहराधार में ब्लैक आउट
जिले के हरिपुरधार और नौहराधार इलाके की दर्जनों पंचायतों में घंटे बिजली बंद रही। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियां झेलनी पडीं। नौहराधार क्षेत्र में 20 घंटे से अधिक समय तक ब्लैक आउट रहा। जबकि, हरिपुरधार और संगड़ाह इलाके की पंचायतों में यही स्थिति रही। कड़कड़ाती ठंड से बचने के लिए लोगों के पास अलाव जलाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहा। बिजली आपूर्ति न होने से उपकरण शोपीस बनकर रह गए। मोबाइल में चार्जिंग न होने से लोगों का एक दूसरे से संपर्क साधना तक मुश्किल हो गया। कई लोगों ने अंधेरे में काम निपटाने के लिए दिक्कतें पेश आईं।
---------------हितेश शर्मा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें