फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरमौर में वापसी को कसरत, भरी चुनावी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर में वापसी को कसरत, भरी चुनावी हुंकार
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश में कुलदीप राठौर का शानदार स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर का कांग्रेसियों ने सिरमौर में जोरदार स्वागत किया। मूसलाधार बारिश के बीच बगैर ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ भव्य स्वागत किया। राठौर ने यशवंत चौक स्थित डॉ. वाईएस परमार की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इसके बाद वे कांग्रेस भवन पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने प्रत्येक मंडलाध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, विधायकों से बूथ स्तर पर चल रहे कार्यों की जानकारी ली। बूथ कमेटियों के अलावा शक्ति ऐप से जोड़ने बारे भी उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए।
बैठक में कभी कांग्रेस का गढ़ रहे सिरमौर में पार्टी के कमजोर होने पर गहन चिंतन किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कुलदीप राठौर ने चुनावी हुंकार भरी और कार्यकर्ताओं से अपील की कि लोकसभा चुनाव के लिए कमर कस लें। राठौर ने कहा कि सिरमौर कांग्रेस का गढ़ रहा है। कुछ सालों से जिला में कांग्रेस के जनाधार में कमी आई है। उसे दोबारा पुराने स्वरूप में लाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर वासियों के लिए यह खुशी का विषय है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र से है। उन्होंने कहा कि सिरमौर की संस्कृति शिमला से मेल खाती है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को आम जनता के पहुंचाने की अपील की। वहीं, अधिक से अधिक लोगों को बूथ स्तर पर अपने साथ जोड़ने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बॉक्स के लिए--
इन्होंने भी किया संबोधित
इस मौके पर शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान, विधायक विनय कुमार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी, पूर्व विधायक गंगूराम मुसाफिर, पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह लेे भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रूपेंद्र ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष दलीप चौहान, चैन सिंह महासचिव हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी, प्रदेश सचिव बृज राज ठाकुर, कांग्रेस कमेटी ब्लॉक पांवटा साहिब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, नाहन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्ञान चंद चौधरी, शिलाई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सीता राम शर्मा, इकबाल मोहम्मद, युवा नेता जयदीप सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
------------------भारद्वाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें