फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता बंद किए जाने पर भड़की श्री ब्राहमण सभा

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। श्री ब्राह्मण सभा नाहन ने जिला प्रशासन से कच्चा टैंक के समीप सेना द्वारा बंद किए गए मार्ग को फिर से खुलवाने की मांग की है। श्री ब्राह्मण सभा नाहन की एक बैठक रघुनाथ मंदिर नाहन में हुई जिसकी अध्यक्षता सभा प्रधान सुखदेव शर्मा ने की। बैठक में सेना द्वारा बंद किए राधा-कृष्ण मंदिर के समीप से गुजरने वाले रास्ते का मामला छाया रहा।
सभा ने इस बात को लेकर कड़ी आपत्ति जाहिर की कि सेना ने राधा-कृष्ण मंदिर जिसमें दशकों से लोग पूजा-अर्चना करते हैं का रास्ता बंद कर दिया है। इसके अलावा उसके साथ से आरपी गेट की ओर जाने वाले दशकों पुराने मार्ग को भी बंद कर दिया है जो कि सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखदेव शर्मा ने कहा कि यह लोगों की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ है जिससे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यदि रास्ता नहीं खोला गया तो आंदोलन का रुख इख्तियार किया जाएगा। इससे पहले की टकराव की स्थिति उत्पन्न हो जिला प्रशासन को चाहिए कि वह बंद किए गए रास्तों को फिर से खुलवाए। इस मौके पर सुखदेव शर्मा, बसंत कुमार, अनिल शर्मा टिप्पू, अशोक विक्रम, सोमदत्त, अनिल शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें