अमर उजाला ब्यूरो
नौहराधार(सिरमौर)। दि इको एग्रो प्रोड्यूसर एंड मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड नौहराधार के तत्वावधान में क्षेत्र के बागवानों की एक अहम बैठक आयोजित हुई। इस दौरान डॉक्टर बृजेश कमल ने बागबानों को नई सेब की किस्मों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सेब के पौधे वायरस मुक्त होने चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाले पौधे और बीमा युक्त पौधे ही आज के समय में लाभकारी हैं। उन्होंने बागवानों को पौधे कैसे लगाएं, खेतों में ट्रेंच बनाकर पौधारोपण कैसे किया जाए, उसका पोषण कैसे करना है, इससे सोसायटी को क्या फायदे हैं के प्रति विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस दौरान बागवानों ने बागवानी विभाग के प्रति रोष प्रकट किया कि उनके द्वारा हाल ही में दिए गए 300 रुपये प्रति पौधे मूल्य के 40 प्रतिशत पौधे खराब हो गए। बैठक में बागवानों को पौधों में किए जाने वाले स्प्रे की भी जानकारी प्रदान की गई। इस मौके पर सोसायटी के प्रधान भीमराज ठाकुर, उप प्रधान दिनेश वर्मा, सचिव अमित वर्मा, बागवान दिलावर सिंह, अशोक चौहान, हंसराज, भूपेंद्र सिंह, कपिल ठाकुर, मनोज, हरदेव, अजय, जितेंद्र सिंह आदि बागवानों ने भाग लिया।