फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवी रमन व सुभाष सदन ने जीती कबड्डी स्पर्धा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
ऐतिहासिक चौगान मैदान में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सीवी रमन व सुभाष हाउस ने फाइनल खिताब अपने नाम किया। बाल दिवस के मौके पर स्थानीय शमशेर वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ने अंतर सदनीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया।

इस मौके पर स्कूल के चार सदनों ने कबड्डी स्पर्धा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सीनियर व जूनियर वर्ग में खेले गए अलग-अलग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। सीनियर वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में सीवी रमन हाउस ने सुभाष हाउस को 43-33 अंकों से हराकर स्पर्धा अपने नाम की।
विज्ञापन


इससे पूर्व हुए पहले सेमीफाइनल में सीवी रमन हाउस ने लाजपत हाउस को 43-23 व दूसरे सेमीफाइनल में सुभाष हाउस ने टैगोर हाउस को 43-22 से परास्त किया। जूनियर वर्ग में हुए फाइनल मुकाबले में सुभाष हाउस ने लाजपत हाउस को पराजित किया। इससे पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में लाजपत हाउस ने सीवी रमन हाउस को 25-16 अंकों से हराया। जबकि, दूसरे सेमीफाइनल में सुभाष सदन ने टैगोर सदन को 30-22 अंकों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल बिनती मनूजा, खेल प्रभारी विवेकपाल, कोच सुभाष, रविंद्र कुमार, रेफरी डिग्विजय, नरेश कुमार, किरण गौतम, अनुपम गुप्ता, शोभा ठाकुर, पूनम ठाकुर, मीनाक्षी सैनी, सुषमा अग्रवाल, राजेंद्र, मनोज कश्यप व अजय आदि स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें