फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाना पालर में पकड़ी बीयर और शराब की 71 बोतलें

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह पुलिस ने लाना पार में किराना की दुकान से 71 बोतलें देसी शराब और बीयर की पकड़ी हैं। व्यक्ति दुकान में शराब बेचने का अवैध धंधा कर रहा था। पुलिस ने संगड़ाह थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव लाना पालर में एक स्थानीय दुकानदार अपनी किराना की दुकान में अवैध तौर पर शराब बेचने का धंधा करता है। संगड़ाह पुलिस टीम ने दुकानदार की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने देसी शराब की 47 और बीयर की 24 बोतलें बरामद की। पकड़ी गई शराब के बारे में दुकानदार कोई भी दस्तावेज पुलिस के समक्ष प्रस्तुत नहीं कर पाया।
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें